मेरे बच्चे का गर्भ में वजन क्यों नहीं बढ़ता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 09:46

गर्भावस्‍था में वजन न बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि मेटाबोलिज्‍म, मॉर्निंग सिकनेस, कोई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या आदि। प्रेग्‍नेंसी में ओवरवेट होने की तरह ही अंडरवेट होने के भी कुछ नुकसान होते हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। वजन कम होना यानी अंडरवेट और गर्भावस्‍था का मेल सही नहीं है

कई महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी के दौरान वजन बढ़ने से दिक्‍कत नहीं होती है जबकि कुछ महिलाएं वजन बढ़ने को लेकर परेशान रहती हैं। गर्भावस्‍था में वजन न बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि मेटाबोलिज्‍म, मॉर्निंग सिकनेस, कोई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या आदि। प्रेग्‍नेंसी में ओवरवेट होने की तरह ही अंडरवेट होने के भी कुछ नुकसान होते हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।


गर्भावस्‍था में कितना वजन बढ़ना चाहिए

वजन कम होना यानी अंडरवेट और गर्भावस्‍था का मेल सही नहीं है। कंसीव करने से पहले महिला का कम से कम 45 कि.ग्रा वजन होना सही है। इससे कम वजन को प्रेग्‍नेंसी के लिए अंडरवेट कहा जाता है। जिन महिलाओं का 45 कि.ग्रा से कम वजन है उन्‍हें गर्भवती होने से पहले 12 सा 18 कि.ग्रा वजन बढ़ा लेना चाहिए।

प्रेग्‍नेंसी के लिए सही वजन कितना होना चाहिए ये आपके बॉडी मास इंडेक्‍स यानी बीएमआई पर निर्भर करता है। इसमें लंबाई और वजन के आधार पर बॉडी फैट मापा जाता है।

प्रेग्‍नेंसी में Underweight होने से मां को नुकसान

अंडरवेट होने पर जरूरी पोषक तत्‍वों जैसे कि आयरन और फोलेट की कमी होती है जिससे मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है।
अंडरवेट महिलाओं में नौ महीने से पहले डिलीवरी ज्‍यादा होती है। इनमें खासतौर 37वे हफ्ते से पहले डिलीवरी हो जाती है।
अगर आपको प्रेग्‍नेंसी के दौरान अंंडरवेट हैं तो आपके सिजेरियन ऑपरेशन करवाने की ज्‍यादा संभावना है।
भ्रूण की जरूरतों को पूरा करने के लिए शरीर ने सभी पोषक तत्‍वों का इस्‍तेमाल कर लिया होता है इसलिए अंडरवेट महिलाओं को अपने जीवन में आगे एनीमिया या ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है।


गर्भावस्‍था में अंडरवेट होने से शिशु को नुकसान

यदि प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिला अंडरवेट हो तो शिशु को निम्‍न मुश्किले हो सकती हैं :

गर्भावस्‍था के दौरान शिशु को सही पोषण न मिलने के कारण जन्‍म के समय शिशु का वजन कम हो सकता है।
अगर आपका शिशु जन्‍म के समय अंडरवेट है तो इसकी वजह से हाइपोथर्मिया या शिशु को आगे चलकर लो ब्‍लड शुगर जैसी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं।
शिशु की इम्‍यूनिटी भी कमजोर हो सकती है जिससे उस पर संक्रमणों का खतरा रहता है।
शिशु को आगे चलकर डायबिटीज या ह्रदय से संबधित समस्‍याएं हो सकती हैं।
कुछ अध्‍ययनों के मुताबिक मां के अंडरवेट होने की वजह से नवजात शिशु की मृत्‍यु हो सकती है।
जन्‍म के समय वजन कम हेाने से शिशु को सेरेब्रल पाल्‍सी, सीखने की क्षमता में दिककत, देखने और सुनने में दिक्‍कत हो सकती है।

मां को प्रेग्‍नेंसी में कैसे मिले जरूरी पोषण

गर्भावस्‍था के दौरान कुछ बातों का ध्‍यान रखकर आप शिशु को पर्याप्‍त पोषण दे सकती हैं और जटिलताओं से बच सकते हैं :

न्‍यूरल ट्यूब डिफेक्‍ट के खतरे को कम करने के लिए गर्भावस्‍था के दौरान पर्याप्‍त मात्रा में फोलिक एसिड लें।
डॉक्‍टर से पूछें कि आपको खाने या सप्‍लीमेंट से प्रीनैटल विटामिन लेना कब शुरू करना है।
पर्याप्‍त मात्रा में पानी पिएं।

प्रेग्‍नेंसी में अंडरवेट होना सही नहीं है और गर्भावस्‍था से पहले ही कुछ बातों का ध्‍यान रखकर मां और शिशु दोनों को ही किसी बड़ी मुश्किल से बचा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info